बसना : इतना कमा रहे हो कुछ खर्चा करो कहकर गालीगलोच मारपीट करने पर, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम अंकोरी में इतना कमा रहे हो कुछ खर्चा करो कहकर गालीगलोच मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
बसंत दीप ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अंकोरी में रहता है. उचित मुल्य की दुकान में राशन वितरण का कार्य करता है । 21 जून 2021 को रात्रि करीब 08.30 बजे वह काम करके घर वापस आ रहा था कि उसके घर के पास प्रमेश दीप एवं दिनेश सिदार खडे थे उन्होंने उसे बुलाया और बोले कि इतना कमा रहे हो कुछ खर्चा करो तब उसके द्वारा मै कहां से खर्चा करूंगा कहने पर उनके द्वारा गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की करते हुए हांथ मुक्का एवं बांस के डंडे से मारपीट किया उतने में ही निशा दीप भी वहां आ गया और वो भी उसे गाली गलौच कर मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से उसे दाहिने जांघ, बांए हाथ, सिर में, एवं पीठ मे चोंटे आई है । घटना को निरूपमा दीप एवं बरमपुर निवासी देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.