लोरमी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश....
मुंगेली जिले के लोरमी में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। आज सुबह से ही तेज धुप और उमस के बाद बदले मौसम ने लोगों को राहत दी है। लोरमी सहित आस पास के जंगलो में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है।
23 जून को भी बारिश की संभावना.. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 23 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने और अकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है.....

अन्य सम्बंधित खबरें