लंबित प्रकरणों में तेजी नही लाने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी - CG Sandesh

लंबित प्रकरणों में तेजी नही लाने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

खाद्य,सहकारी बैंक प्रबंधकों सहित ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज समय सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण नही करनें पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने सभी अधिकारियों को दो टूक कहा कि आम जनता का कोई भी आवेदन प्राप्त होता हैं,तो उनका निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के क्रम में करें। निराकरण के दौरान समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में भी जरा भी लापरवाही ना बरतें। उन्होंने बैठक के दौरान राइस मिल द्वारा धान नही उठाने पर खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं सहकारी बैंक प्रबंधको के द्वारा गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट नही उठाने पर कड़ी फटकार लगाई। सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम आमकोना,कौडिया, दामाखेड़ा,वनसकारा के प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों द्वारा तय समय के भीतर निर्माण कार्यो में प्रगति नही होने पर कलेक्टर जैन ने कड़ी फटकार लगाई। श्री जैन ने अन्य विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की उपस्थित थे।

वैक्सीनेशन हेतु विशेष अभियान कलेक्टर जैन ने सभी एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिलें के समस्त औद्योगिक इकाइयों,जैसे सीमेंट प्लांट,राइस मिल, पोहा मिल,अन्य खदानें ईट भट्ठे, रेस्टोरेंट्स दुकानों में काम करनें वाले कर्मचारियों की शत प्रतिशत टीकाकरण करनें के निर्देश दिए गए है। इसके लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए है।

रोका छेका अभियान की तैयारी कलेक्टर श्री जैन ने पशुधन विभाग के अधिकारी से रोका छेका अभियान की तैयारियों का जयाजा लिया। उपसंचालक डॉ सी के पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम स्तरीय बैठक,पशुओं के लिए टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिलें के सभी गौठानो में रोका छेका हेतु प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। कलेक्ट श्री जैन ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को भी रोका छेका को प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।बैठक ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, सीईओ,सीएमओ समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें