डॉ. एस. सी. मुखर्जी के द्वारा  कृषि विज्ञान केंद्र  जशपुर का... - CG Sandesh

डॉ. एस. सी. मुखर्जी के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर का निरिक्षण किया गया

21/6/2021 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जशपुर जिले में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, डुमरबहार का माननीय कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल के निर्देश से निदेशक विस्तार सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. एस. सी. मुखर्जी के द्वारा निरिक्षण किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र से लाभान्वित हो रही समूह की महिलाओं द्वारा डॉ. एस. सी. मुखर्जी का स्वागत लोक गीत द्वारा किया गया । तत्पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म एवं फार्म में विभिन्न योजनाओं द्वारा संचालित हो रही गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए डॉ. एस. सी. मुखर्जी ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों कर्मचारियों एवं मजदूरों के मेहनत से यह हो पाया है की गर्मी का दिन होते हुए भी चारों ओर फार्म में हरियाली है । लुडेग की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद जैसे टमाटर पाउडर , मुनगा पाउडर, मशरूम पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, साबुन, सर्फ तथा वंजन - खजूर लडडू, कटहल चिप्स, मूंग पापड़, टमाटर हलवा का अवलोकन करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र महिला किसानों के साथ बहुत अच्छा कार्य कर रही है । पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम - गाला निवासी श्री देव कुमार पटेल द्वारा काम लागत में स्वनिर्मित मक्का छिलाई यंत्र एवं अंडे सेने की मशीन का निरीक्षण करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को उनके मशीन को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया । इसके पश्चात कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला में अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत आदिवासी कृषकों के आय उपार्जन एवं आजीविका में सुधार के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदाय की गई बटेर पालन, कड़कनाथ पालन, मातृ वाटिका एवं मिनी राइस मील इकाई का निरीक्षण किया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें