बागबाहरा : तुम लोग कौन होते हो मकान निर्माण बंद करवाने वाले कहकर गालीगलोच व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम बकमा में तुम लोग कौन होते हो मकान निर्माण बंद
करवाने वाले कहकर गालीगलोच व जान से मारने की धमकी जिस पर मामला दर्ज किया गया है.
मेहत नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बकमा में रहता है । 18 जून 2021 को जमीन खसरा नम्बर 447 जिस पर न्यायालय द्वारा स्टे लगा हुआ है. उस जमीन पर मेरा जमीन है कहकर सूरज कुमार भार मकान निर्माण कर रहा था जिसे मना करने के लिए वह और उसका भैया लखन नायक गये और मकान निर्माण करवा रहे सूरज कुमार को मकान निर्माण करने से मना कर अपने घर वापस आये। कुछ देर बाद सूरज कुमार, खगेश्वर भार, नरेश साहू, गिरधारी सतनामी सभी लोग उसके होटल के सामने आकर उसे व उसकी बहु गीता नायक को तुम लोग कौन होते हो मकान निर्माण बंद करवाने वाले कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वाद विवाद करने लगे तब गांव के गैंदराम नायक और कोमल घसिया आये और बीच बचाव किये व घटना को देखे व सुने है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.