बसना : खेत से मोटर पंप एवं केबल वायर चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : खेत से मोटर पंप एवं केबल वायर चोरी, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर में खेत से मोटर पंप एवं केबल वायर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

बाबुलाल राय ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रामपुर में रहता है. कृषि कार्य करता है. उसका खेत छुईबाहरा जो झग्रेनडीह सीमा में है जिसमें ट्युबवेल खुदाया है जिसमें शिवगंगा कंपनी का 02 HP का संबरसीबल पंप लगवाया था । 08 जून 21 को सुबह 10.00 बजे उसका भतीजा नानदाऊ रातडे जाकर देखा तो पंप लगा हुआ था जो 11 जून 2021 को पुन: खेत जाकर देखा तो मोटर पंप नहीं था । उसे उसके भतीजे नानदाऊ द्वारा सूचना देने पर वह खेत जाकर देखा तो खेत में लगे संबरसीबल पंप एवं 200 फीट केबल वायर कीमती करीब 12,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है एवं उसमें लगे प्लास्टो कंपनी के 15 नग फाईप को क्षतिग्रस्त कर दिया है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें