तुमगांव : तेज रफ्तार कार ने मोटरसायकल को ठोकर मारी, मामला दर... - CG Sandesh

तुमगांव : तेज रफ्तार कार ने मोटरसायकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार कार ने मोटरसायकल को ठोकर मारी जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

मोहित गायकवाड ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जोबा में रहता है. वर्तमान में ग्राम बेलसोण्डा शिवालिक पावर एण्ड स्टील लिमिटेड में लेथ मशीन चलाने का काम करता है । उसकी डियुटी शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक रहता है. 22 जून 2021 को अपने ग्राम जोबा से शाम करीबन 05.00 बजे अपने भाई रोहित गायकवाड के साथ खुद की मोटरसायकल यामाहा सुलुटो क्रमांक CG 04 MM 9361 में ग्राम बेलसोण्डा शिवालिक पावर एण्ड स्टील लिमिटेड में काम करने जा रहा था मोटरसायकल उसका भाई रोहित गायकवाड चला रहा था वह पीछे बैठा था । तुमगांव ओवरब्रिज के नीचे से होकर NH53 रोड में नदी मोड तरफ जा रहे थे कि ओवरब्रिज के थोडा आगे वाहन कार ब्रेजा क्रमांक CG 13 AF 8808 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके मोटरसायकल के पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । जिससे वह एवं उसका भाई मोटरसायकल से नीचे गिर गये । गिरने से उसका बायां पैर में ऐडी , बाएं हाथ कोहनी एवं सिर के पीछे बाएं तरफ तथा उसके भाई रोहित गायकवाड के बाएं हाथ की कोहनी एवं दाहिना पैर के घुटना में चोटें आई है। उनका मोटरसायकल क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। कार चालक एक्सीडेंट करने के बाद अपना कार लेकर रफ्तार से भाग गया ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें