तेन्दुकोना : पैसे की लेन देन से प्रताड़ित होकर व्यक्ति ने फां... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : पैसे की लेन देन से प्रताड़ित होकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज.

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया कला में पैसे की लेन देन से प्रताड़ित होकर व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश्वर ऊर्फ सोनू पिता राजकुमार ओगरे उम्र 24 वर्ष निवासी कर्रा पारा बागबाहरा जय गुरूदेव ट्रेवल्स ऐजेंसी बागबाहरा में काम करता था. जिसका सेठ विकास जैन ऊर्फ विक्की के द्वारा पैसे की लेन देन की बात को लेकर राजेश्वर को पताड़ित करता था मारने पीटने की धमकी देता था. जिसे प्रताड़ित होकर ठाकुरदिया कला पटेल भर्री में स्थित महुआ झाड़ में मफलर एवं स्कार्फ से गले में फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना स्थल पर एक 50/- रूपये का नोट मिला जिसमें सेठ के कारण परेशान होना सेठ के द्वारा जान से मारने की धमकी देना जैसे लिखा है जिसका परीक्षण हस्तलिपि विशेषज्ञ से कराया गया। जिसमें उक्त लेख मृतक का होना पाया गया। जांच के दौरान मृतक के पत्नि एवं उसके माता पिता के द्वारा भी अपने कथन में सेठ विक्की जैन द्वारा पैसे की बात पर घर में आकर गाली गलौच करना एवं जान से मारने की धमकी देना जिससे मृतक राजेश्वर परेशान होना अपने कथन में बताये है।

सम्पूर्ण जांच पर आरोपी द्वारा मृतक को रूपये पैसे की लेन देन की बात को लेकर प्रताड़ित करने से फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया जाना एवं अपराध धारा 306 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें