डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गयी
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस भारतीय जनता पार्टी ने उनके संदर्भ में संगोष्ठी व वृक्षारोपण कर मनाया। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके जीवन पर आधारित व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार प्रगट करते हुए भारतीय जनता पार्टी अखरार शक्ति केंद्र के प्रभारी व जिला महामंत्री किसान मोर्चा मुंगेली वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने अनेक कार्य किए जो सदैव अनुकरणीय है । डॉ मुखर्जी जी के जीवन को देखें तो वे राष्ट्रवादी थे,वे एक शिक्षाविद,वाइस चांसलर, न्याय के क्षेत्र में रहे फिर मंत्री बने थे,कुटीर उद्योग को डॉ मुखर्जी जी ने बढ़ावा देना प्रारंभ किया था जो आज भी प्रासंगिक है। मुखर्जी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व से हम कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा मिलती है। वही कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक शाला दरवाजा स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया। उन्होंने नागरिकों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी वृक्ष लगाएं और पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान दें।अतः अभी बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधा लगाएं और उसकी एक पालक की तरह सुरक्षा व पोषण करें। कार्यक्रम में जन्मेजय जायसवाल, विनोद कौशिक,परमेश्वर पटेल,नारायण जायसवाल, भगवंता जायसवाल,कमलजीत कुंभकार,प्रह्लाद जायसवाल एवं अन्य बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।