दैनिक राशिफलः  24 जून 2021, गुरुवार, जानिये क्या कहते हैं पं... - CG Sandesh

दैनिक राशिफलः 24 जून 2021, गुरुवार, जानिये क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपथी

तिथि----------- पूर्णिमा 24:08:45     तक
पक्ष-------------------------- शुक्ल
नक्षत्र------------ज्येष्ठा 09:09:47
योग-------------- शुभ 06:04:22
योग------------- शुक्ल 26:14:22
करण---------विष्टि भद्र 13:49:19
करण-------------- बव 24:08:45
वार-------------------------गुरूवार
माह-------------------------- ज्येष्ठ
चन्द्र राशि------ वृश्चिक 09:09:47
चन्द्र राशि-----------------------धनु
सूर्य राशि------------------- मिथुन
रितु----------------------------ग्रीष्म
आयन------------------- दक्षिणायण
संवत्सर----------------------- प्लव
संवत्सर (उत्तर)--------- आनंद
विक्रम संवत---------------- 2078
विक्रम संवत (कर्तक) -----2077
शाका संवत----------------- 1943

सूर्योदय--------------- 05:26:29
सूर्यास्त-------------------19:16:53
दिन काल--------------- 13:50:23
रात्री काल-------------- 10:09:52
चंद्रास्त------------------05:45:41
चंद्रोदय----------------- 19:05:52

लग्न---- मिथुन 8°34' , 68°34'

सूर्य नक्षत्र---------------------आर्द्रा
चन्द्र नक्षत्र-------------------- ज्येष्ठा
नक्षत्र पाया---------------------ताम्र

  पद, चरण

यू---- ज्येष्ठा 09:09:47

ये---- मूल 14:31:07

यो---- मूल 19:52:59

भा---- मूल 25:15:35

राहू काल   14:05 - 15:49 अशुभ
यम घंटा   05:26 - 07:10 अशुभ
गुली काल   08:54 - 10:38 अशुभ
अभिजित   11:54 -12:49 शुभ
दूर मुहूर्त   10:03 - 10:59 अशुभ
दूर मुहूर्त   15:35 - 16:31 अशुभ

🚩गंड मूल अहोरात्र अशुभ

💮चोघडिया, दिन
शुभ   05:26 - 07:10 शुभ
रोग   07:10 - 08:54 अशुभ
उद्वेग   08:54 - 10:38 अशुभ
चर   10:38 - 12:22 शुभ
लाभ   12:22 - 14:05 शुभ
अमृत   14:05 - 15:49 शुभ
काल   15:49 - 17:33 अशुभ
शुभ   17:33 - 19:17 शुभ

🚩चोघडिया, रात
अमृत 19:17 - 20:33 शुभ
चर   20:33 - 21:49 शुभ
रोग   21:49 - 23:06 अशुभ
काल   23:06 - 24:22* अशुभ
लाभ   24:22* - 25:38* शुभ
उद्वेग   25:38* - 26:54* अशुभ
शुभ   26:54* - 28:11* शुभ
अमृत   28:11* - 29

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान-------------दक्षिण
* सत्य पूर्णिमा व्रत

* अमर नाथ यात्रा प्रारम्भ

* कबीर जयन्ती

🐏मेष
राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🐂वृष
समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

👫मिथुन
विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

🦀कर्क
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

🐅सिंह
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

🙍‍♀️कन्या
दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

⚖️तुला
मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

🦂वृश्चिक
कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

🏹धनु
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

🐊मकर
जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

🍯कुंभ
आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

🐟मीन
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य m.a. संस्कृत हस्तरेखा वास्तुशास्त्र भूमि भवन फैक्ट्री में वास्तु शांति राजयोग भाग्योदय बच्चों के पढ़ाई में रुकावट पारिवारिक कलह जन्मकुंडली निर्माण एवं धार्मिक कार्यों के लिए संपर्क करें ज्योतिष कार्यालय जोगनी पाली तहसील पुरवा थाना सराय पाली जिला महासमुंद 9926826 570


अन्य सम्बंधित खबरें