बसना : लोहे के धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : लोहे के धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम कुडेकेल में लोहे के धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है.

लक्ष्मीकांत सागर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जमडी में रहता है । 23 जून 2021 के दिन करीब 02.00 बजे ग्राम कुडेकेल में था तभी उसी समय ग्राम कुडेकेल का मनोहर सिदार अपने ही घर के छत के उपर लोहे के धारदार हथियार तलवार नुमा जैसे को हाथ में पकडकर तलवार को लहराते हुए लोंगों को धमकी चमकी दे रहा था तब वह यह देख सूनकर मनोहर सिदार को समझाने का प्रयास किया. तो मनोहर सिदार ईंट, पत्थर से फेंक कर मारने लगा व उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर भाग जा यहां से कहते हुए जान से मार देने की धमकी चमकी देने लगा एवं कहने लगा कि उसने तलवार से बोधीराम सिदार को एवं ताराबाई को मारा है तुझे भी मार दूंगा कहा जिसे वह देख सूनकर डर गया । गंदी गंदी गाली देने से, सूनकर उसे बहुत बुरा लगा है । मारपीट करने से ताराबाई, बोधराम सिदार एवं उसे चोंटे आई है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC, 25-LKS, 27-LKS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें