बसना : रात में घर आकर माँ और भतीजी से मारपीट.  - CG Sandesh

बसना : रात में घर आकर माँ और भतीजी से मारपीट.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम साल्हेतराई में मारपीट पर मामला दर्ज किया गया है.

मोती बेहरा ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम साल्हेतराई थाना बसना में रहती है. उसके माता पिता 20 जून 2021 को उसके दीदी के ससूराल ग्राम सावित्रीपुर कटेल गये थे । उन लोग घर में उसकी दादी, छोटी बहन,  भाई एवं ओमप्रकाश उम्र करीब 07 वर्ष घर में थे, इसके बाद 21 जून 2021 को रात्रि करीब 07.30 बजे खाना खाकर वे सभी लोग एक ही कमरा में सो गये थे कि रात्रि करीब 08.00 बजे मोती बेहरा के बडे पापा ईतवारू बंछोर दरवाजा खोलो कहकर आवाज लगाया, तो वह दरवाजा के टाटी को हल्का सा खोलकर देखी तो बाहर उसके बडे पापा ईतवारू बंछोर थे. तब वह दरवाजा खोली तो अचानक घर आंगन में ओमप्रकाश को घर में क्यो रखे हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है.

मोती बेहरा ने बताया कि मारपीट की आवाज को सूनकर उसके बडे पापा के लडका घुरउ बंछोर भी आकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा । आवाज को सूनकर उसकी दादी कौशिल्या बाई उठी और मेरी नातीन के साथ क्यों मारपीट कर रहे हो बोली तो मोती बेहरा के बडे पापा दादी के हाथ को मरोड दिया ।

मारपीट की बात को मोती बेहरा ने अपने भैय्या प्रकाश को फोन के माध्यम से बताई तो वह अपने मोटर सायकल में धनपति सेंदरिया के साथ घर आकर मोटर सायकल को घर आंगन में रख रहा था तभी बडे पापा एवं उसका लडका उसके बडे भैय्या एवं धनपति सेंदरिया को जबरदस्ती हाथ मुक्का से मारपीट किया है । मारपीट करने से मोती बेहरा के बांये पैर के एडी एवं दाहिने गाल में चोंट लगी है । उसकी दादी के बांये हाथ में चोंट लगी है । उसके बडे भैय्या के दाहिने पैर में एवं धनपति सेंदरिया के पीठ में चोंट लगी है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें