बसना : तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिरने से चालक क... - CG Sandesh

बसना : तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत छान्दनपुर सिरको नाला के पास तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

22 जून 2021 को मृतक दिनेश पटेल पिता निराकार पटेल उम्र 37 साल सा0 पतेरापाली थाना सांकरा जिला महासमुंद अपने मो0सा0 एच0एफ0 डिलक्स CG06 GT 3845 में अपने दुकान दिनेश इंटरप्राईजेन्स बोरवेल जो बसना शहर में डा0 जे0आर0 पटेल के सामने मे है । 22 जून 2021 को प्रात: 08.30 बजे दुकान में आया था रात्रि 07.50 को दुकान बंद कर अपने मो0 सा0 एच0एफ0 डिलक्स CG06 GT 3845 में घर वापस जाते समय रात्रि करीबन 08.30 बजे छान्दनपुर सिरको नाला के पहले पहुंचा था जहां एन0एच0 53 रोड में रिपेरिंग कार्य चल रहा था। जहां पर मो0सा0 एच0एफ0 डिलक्स CG06 GT 3845 का चालक दिनेश पटेल अपने मो0 सा0 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर वाहन को अनियंत्रित कर रोड में गिर जाने से आरोपी चालक दिनेश पटेल के सिर में गंभीर चोट आई जिसे डायल 108 की मदद से ईलाज कराने सी0एच0सी0 बसना लाया गया। जहा ईलाज के दौरान चालक दिनेश पटेल की मृत्यू हो गई थी ।

मृत चालक दिनेश पटेल का कृत्य अपराध धारा 304(ए) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें