महासमुन्द : शराब के नशे में माँ बेटे से मारपीट, मामला दर्ज.
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम शराब के नशे में माँ बेटे से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
किसन दास वैष्णव ने पुलिस को बताया कि 20 जून 2021 को खाना खाकर बैठे थे कि रात्रि करीबन 11.00 बजे मालखम वैष्णव शराब के नशे में उसकी मां को मां बहन की गंदी गंदी गाली दे रहा था जिसे वह मना किया तो उसे डंडा से मारपीट करने लगा तो उसकी मां उसे बचाने के लिए सामने आयी मालखम को मारने से रोकी तो उसके मां को भी डंडा से मारपीट किया । मां बहन की गंदी गंदी गाली सुनकर मुझे बुरा लगा तो डायल 112 को काल किये तो पुलिस गाड़ी आई उसी समय मालखम वहां से भाग गया था तब वह मां के साथ डायल 112 में बैठकर इलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले आये। जहां उसका और उसकी मां का ईलाज किया गया। घटना को उसके पड़ोस के तुकेश साहू व आसकरण दीवान देखे सुने है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.