बसना : टेक्टर के चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : टेक्टर के चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत भंवरादादर डीपा रोड के पास टेक्टर के चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

रविशंकर श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तरेकेला का निवासी है. 22 जून 21 को विजय श्रीवास ग्राम सरकण्डा से अपने मोटर सायकल से उसकी मां माला बाई श्रीवास को बिठाकर वापस घर ग्राम तरेकेला आ रहा था कि ग्राम भंवरादादर डीपा रोड में पहुंचे थे कि 22 जून 21 के करीब 2.30 बजे दोपहर में दया सिदार के ट्रेक्टर चालक के द्वारा टेक्टर को तेज लापरवाही पूर्वक बिना दायें बायें देखे खेत से रोड में चढाकर मोटर सायकल विजय श्रीवास एवं उसकी मां माला बाई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे रोड में आ रहे प्रेमसुन्दर पटेल देखा और उसे फोन कर बताया कि तुम्हारी मां का एक्सीडेंट हो गया है तब वह जाकर देखा तो उसकी मां मालाबाई एवं विजय श्रीवास रोड में पड़े थे ट्रेक्टर चालक व ट्रेक्टर वहीं पर खडा था देखा उसकी मां मालाबाई के बायें पैर के घुटने के पास एवं दोनों हाथ में चोट लगा है व विजय श्रीवास के बायें पैर के घुटना के पास चोट लगा है जिसे 108 के मदद से ईलाज हेतु बसना अस्पताल ले गये।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें