बसना : पिता को थाना में बैठाने पर गवाही देने वाले से की गई म... - CG Sandesh

बसना : पिता को थाना में बैठाने पर गवाही देने वाले से की गई मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम नरसिंगपुर में पिता को थाना में बैठाने पर गवाही देने वाले से की गई मारपीट जिसपर दर्ज किया गया है.

यशवंत नाग ने पुलिस को बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है. 22 जून 2021 के दोपहर लगभग 01.30 बजे वह जयंती सोना के घर काम कर रहा था उसी समय आदिकेल ताण्डी आया और बोला कि तुमने क्या गवाही दिये हो कि पुलिस थाना बसना वाले मेरे पिता जी को थाना में बैठाये है.

जिसपर यशवंत ने बोला कि थाना जाकर पुछो, क्यों बैठाये है मैं इस संबंध में कुछ नहीं जानता इसी बात को लेकर आवेश में आकर आदिकेल ताण्डी द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की देते हुये धक्का मुक्की कर हांथ मुक्का से मारपीट किया । धक्का मुक्की से उसके बाऐ गर्दन में चोट लगा है । घटना को सुनकर गांव के ही उसकी भांची पुष्पा छत्तर आयी तो उसे भी आदिकेल ताण्डी के द्वारा अश्लील गाली गलौज करने लगा तथा आदिकेल की मां सुरेन्द्री ताण्डी उसकी भांची पुष्पा छत्तर को पीछे से पकड दिया तथा आदिकेल ताण्डी द्वारा उसकी भांजी के गला को दबाने की कोशिश किया,जिससे उसकी भांची के गला में खरोच आया है। घटना को गुन्जन ध्रुव, संदीप लोहा देखे सूने एवं बीच-बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें