महासमुंद : शराब के नशे में चाकू से जानलेवा हमला एक की मौत, द... - CG Sandesh

महासमुंद : शराब के नशे में चाकू से जानलेवा हमला एक की मौत, दो गभीर रूप से घायल, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं0 NO 11 नयापारा में शराब के नशे में चाकू से जानलेवा हमला करने पर एक की मौत, दो गभीर रूप से घायल जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

श्रवण यादव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 NO 11 नयापारा महासमुंद में रहता है । कुली मजदूरी का काम करता है । उसके परिवार में उसकी मां सुकबारी बाई, पत्नि चमेली यादव दो बच्चे सागर यादव एवं शिवा यादव रहते है। उसकी सास परमा ध्रुव नया मछली मार्केट में अकेली रहती है। एवं उसकी पत्नि की बहन चमेली ध्रुव अपने परिवार के साथ वार्ड No 11 में ही पाडे के घर में किराया से रहती है। साली चमेली ध्रुव एवं उसके पति नंद कुमार ध्रुव के बीच दो तीन दिन से झगड़ा चल रहा था। नंद कुमार ध्रुव शराब पीने का आदी था कल शराब पीने के बाद अनावश्यक पत्नि बच्चो से झगड़ा करता था। कल 22 जून 21 की रात्रि करीब 11.00 बजे सास परमा ध्रुव, साली चमेली ध्रुव एवं उसके दो बच्चे उसके घर आए नंद कुमार शराब पीकर लड़ाई कर रहा है बताये रात्रि आपके घर रूकेंगें बोलने से वे लोग सभी को घर में रूकने दिये थोड़ा बहुत बातचीत करके सब सो गये। सुबह वह सोया हुआ था घर में शोर गुल का आवाज सुनकर वह जाग गया देखा नंद कुमार ध्रुव घर के परछी में अपने हाथ में एक बड़ा सा चाकु लिया हआ था जो अपनी पत्नि चमेली ध्रुव के उपर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया जिसके पीठ एवं बांए भुजा में काफी गहरा चोंट लग कर खुन निकल रहा था। बाजू में सास परमा ध्रुव बीच बचाव की कोशिश की उसके उपर भी चाकू से जानलेवा हमला किया जो उसके बांए भुजा में लगा जिससे गंभीर चोंट लगकर खून निकलने लगा। परमा ध्रुव को उसकी पत्नि चमेली उर्फ चम्पी यादव द्वारा बीच बचाव की कोशिश की फिर नंद कुमार ध्रुव उसी चाकू से जान से मारने की नियत से उसकी पत्नि के उपर हमला किया जिससे चाकू उसकी पत्नि के गले में सामने तरफ थोड़ी बांयी ओर लगी चोंट लगते ही वह जमीन में गिर गयी । उसकी पत्नि के गले में चाकू से वार करने के बाद चाकु को हिलाकर निकाल कर नंद कुमार वहां से भाग गया वह पत्नि को बचाने के कारण उसे पकड़ नही पाया।

घटना के बाद लोगो की भीड़ एकत्रित होने लगी वह बाजु घर के महराजीन देवकी बाई को बताया फिर वह अपने मोबाइल फोन से डायल 112 में सूचना दी थोड़ी देर बाद 112 की गाड़ी आयी उपचार हेतु चमेली यादव, चमेली ध्रुव एवं परमा ध्रुव को जिला अस्पताल लाये। जहां डाक्टर द्वारा पत्नि चमेली यादव को देखकर मौत हो जाना बताये। घटना के समय बच्चे शिवा, सागर, चिन्टु, पिंकी घर में थे बाहर भीड़ में पड़ोस के राजू, आकांक्षा यादव देखे सुने है. आरोपी नंद कुमार ध्रुव के द्वारा हत्या किये जाने के संबंध में अपराध धारा 302-IPC, 307-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें