news-details

छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल- चंदूलाल साहू

आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नियुक्ति पश्चात नगर प्रथम आगमन पर भाजपा मण्डल पिथौरा द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय खरे के नेतृत्व में पुष्प हार एव आतिशबाजी कर गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सभी क्षेत्रों में असफल रही है भुपेश बघेल की सरकार ने चुनावों से पहले जो अपने घोषणा पत्र में आम जनता के लिए जो वादा किया था उसको भूल चुकी है तथा अपने वादों से मुकर गयी है वादों में चाहे वह शराबबंदी का मामला हो,एकमुश्त बोनस,धान खरीदी महिला सुरक्षा का मामला हो ,भ्र्ष्टाचार में लिप्त यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

श्री साहू ने आगे कहा की आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए आप सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर बुथ स्तर पर कांग्रेस की विफलता को आम जन को बताए,वादाखिलाफी के बारे में मुखर होकर आवाज बुलंद करना होगा।आप सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है और आप सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत से इस महासमूँद ज़िले की चारों सीट के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक विधानसभा में कमल खिलना तय है जनता अपना मन बना चुकी है कांग्रेश के इस ढाई साल में ही जनता त्रस्त हो चुकी है आज अगर चुनाव हो जाए तो छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन जाएगी।

स्वागत कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,भाजपा ज़िला मंत्री किरण अग्रवाल,एंजीयो प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी शशि डडसेना,वरिष्ठ भाजपा नेता रैदास गोयल,सिताराम सिन्हा,किसान मोर्चा ज़िलाअध्यक्ष दुबेलाल साहू,ज़िला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय मालवे,मीडिया प्रभारी तुलसी यादव,भाजयुमो महामंत्री दुर्गेश सिन्हा,डुलीचंद पटेल,प्रतीक बोस,राहुल सोना,रवि वासुदेव,जयराम पटेल,कृष्णा धुर्व,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।




अन्य सम्बंधित खबरें