ग्राम पंचायत मोंगरापाली (स) गौठान में रोका छेका कार्यक्रम
ग्राम पंचायत मोंगरापाली के गौठान में उपसरपंच श्रीमती गोमती साहू साथ में गौठान अध्यक्ष तपेश्वर(तपेश) साहू के सानिध्य में आज 24 जून को सरकार के द्वारा बताए गए रेका छेका कार्यक्रम को समस्त ग्रामवासी को जानकारी दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से पंचायत सचिव श्री भोला राम दीवान साथ में महिला समिति कृषि विभाग पशु विभाग पंचायत एवं रौत और वजीर खां नोहेंद्र साहू आत्मा राम यादव संतोष साहू लोकराम साहू सिद्धार्थ यादव एवं किसान साथी उपस्थिति में कार्यक्रम अयोजित किया गया है
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग अधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया जिसमें 1.प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में किसान को जानकारी दिया गया 2. K.C.C कृषि बैंक से बनाने हेतु 3. वरमी खाद का उपयोग किसानों को अधिक से अधिक करने की जानकारी दिया गया 4. धान के बदले दलहन तिलहन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहन किया गया साथ ही किसानों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगने की जानकारी प्रदान की इन सभी जानारियां के मिलने पर गौठान अध्यक्ष श्री तपेश्वर साहू एवं पंचायत व ग्रामवासी ने सरकार व अधिकारियों का रोका छेका कार्यक्रम का स्वागत करते हुवे धन्यवाद दिया.