तुमगांव : घर के अंदर से मोबाईल चोरी, मामला दर्ज.
तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में घर के अंदर से मोबाईल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
मानबाई ने पुलिस को बतायी कि 16 मार्च 2021 को टीकू मोबाईल सेन्टर तुमगांव से एक नग VIVO V2033 मोबाईल 9700 रूपये में अपने पुत्र मनोज बंजारे के नाम से खरीदे थे। 14 जून 2021 रात्रि में रात्रि करीबन 09 बजे खाना खाकर परिवार के साथ सोये थे मोबाईल को घर के अंदर रखे थे सुबह करीबन 04 बजे उठकर देखा तो मोबाईल घर में नहीं मिला, घर के बाजू में रहने वाले नामदास बघेल घर में बीच बीच में आता जाता था प्रात: पडोसी के नामदास बघेल को पता तलाश किये जो घर पर नहीं मिला तब उसे शंका हुई कि मोबाईल को नामदास बघेल द्वारा ही चोरी कर ले गया होगा 22 जून 21 को नामदास बघेल घर वापस आया तब उसके घर मोबाईल के संबंध में पूछने पर आना कानी करने लगा उसे शंका है कि संदेही आरोपी नामदास बघेल द्वारा घटना दिनांक को ही घर के दरवाजा की कुण्डी खोलकर घर के अंदर घुसकर घर के अंदर रखे VIVO V2033 मोबाईल कीमती 9700 रूपये को चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने संदेही के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.