कलेक्टर अजीत वसंत ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली - CG Sandesh

कलेक्टर अजीत वसंत ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की सीधा संबंध किसानों से होता है। उन्होने जनता के हित में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने किसानों के महत्वपूर्ण कार्य अविवादित, नामातरण, बटवारा, सीमांकन के कार्य को प्रमुखता से निराकृत करने का राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र की प्रत्येक संवेदनशील और महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर रखने तथा महत्वपूर्ण घटना की जानकारी जिला कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के कहा गया । बैठक में उन्होने बताया कि जिले के पटवारी प्रत्येंक सोमवार और मंगलवार को अपने निर्धारित मुख्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। उनकी उपस्थित के संबंध में जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की जाएगी। अनुपस्थिति की सूचना पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में उन्होने सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिये वही भूअर्जन और मुआवजा वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और मुआवजा वितरण के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मुआवजा वितरण के कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिये।


अन्य सम्बंधित खबरें