टीकाकरण में तेज़ी,एकदिन में लगे 8437 टीके, 29 मार्च के बाद पह... - CG Sandesh

टीकाकरण में तेज़ी,एकदिन में लगे 8437 टीके, 29 मार्च के बाद पहली बार एक दिन में कुल केस इकाई अंकों में

केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों हेतु शुरू हुए टीकाकरण में आम जनता का रुझान अब सकारात्मक प्रतीत हो रहा है I शुरू के दो दिनों में 5618 लोगों ने ही टीका लगवाया जबकि केवल 24 तारीख को ही कुल 8437 लोगों ने टीके लगवाए I

यह जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की आज 24 जून को जितने लोगों ने टीके लगवाए वह पूर्व से दुगुनी संख्या है जो की जिले के लिए एक सकारात्मक रुझान है I उक्त टीकों में से 2037 बलौदा बाज़ार ,2017 भाटापारा ,476 बिलाईगढ़, 556 कसडोल ,569 पलारी एवं 2782 सिमगा में लगाये गए I यद्यपि यह प्रगति लक्ष्य से अभी कम है परन्तु जिस तेज़ी से जनता का रुझान बढ़ा है वह आशाजनक है I

सी एम एच ओ ने यह भी बताया की 29 मार्च के बाद 24 जून को यह स्थिति है कि जिले में कोरोना के कुल केस इकाई अंकों में निकले हैं जो की 3 हैं I इस प्रकार जिले में अब तक कुल केस 42449 हो चुके हैं जिनमें से 41634 ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव मरीज 304 हैं और अब तक कुल मृत्यु 511 है I

सी एम एच ओ ने कम केस की यह रफ़्तार बनाये रखने और किसी तीसरी लहर और विशेषज्ञों द्वारा बताये जा रहे डेल्टा वेरियंट से बचने हेतु सभी से शीघ्र टीका लगवाने की अपील की है I इसके अतिरिक्त कोविड नियमों जैसे मास्क , 6 फीट दूरी ,हाथ की स्वच्छता , भीड़ से बचने विधियों का पालन करने की सभी को सलाह दी है I


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें