संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव के हाथों से साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
बागबाहरा विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित शासकीय कुलदीप निगम हायर सेकेंडरी स्कूल नर्रा में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्रा में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से संपन्न हुआ।
जैसे ही श्री यादव का काफिला कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए ग्राम नर्रा पहुंचा ग्रामीणों के द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। शासकीय कुलदीप निगम हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष विजय शंकर निगम ने की ।
विशेष अतिथि के की आसंदी पर पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी बागबाहरा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम बघेल , एल्डरमैन विष्णु महानंद, एल्डरमैन राहुल सलूजा, खल्लारी विधान सभा अध्यक्ष उत्तम राणा, विधायक प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर विधायक प्रतिनिधि राजू चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि उमेश जैन प्रमुख रूप से विराजमान रहे।
अतिथि स्वागत के बाद साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें श्री यादव के कर कमलों से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 9वी की 68 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने पर छात्राओं की खुशी अलग से दिखाई दे रही थी।
छात्राओं का कहना था कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त होने से हमारे अध्ययन कार्य में बहुत ज्यादा सहयोग प्राप्त होगा। पहले हमें घर से स्कूल आने जाने में बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन अब उनसे हमें मुक्ति मिलेगी। लिए हम सब खल्लारी विधायक श्री यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदिप यादव , गोलू जैन, तुफान दीवान शंशाक श्रीवास शुभम बाग खोमेश साहू राजेश त्रिपाठी ,२ाजेन्द्र गुप्ता कांति तिवारी नरेन्द्र जैन गोलु जैन , अमर पटेल भुपेन्द्र देवांगन पोखन महानंद हरिशंकर समीर राटापाली सरपंच उत्तर ध्रुव , सरपंच प्रतिनिधि तिरथ पटेल खट्टी मरार समाज अध्यक्ष पुरुषोतम पटेल सरपंच गोपाल किशन पटेल , उपसरपंच नुरेन्द्र साहू दिलीप गुप्ता , मेघनाथ यादव ,धरम पटेल , रुपेन्द्र साहू ,मनहरण साहू , रुपेश्वरी पटेल धनेश्वरी पटेल , गंगाबाई दीवान , रजनी निषाद सहित स्कूली छात्राएं, शिक्षक एवं ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।