आदिवासी कन्या आश्रम में हो रहे निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे संसदीय सचिव।
कोमाखान में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी कन्या आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए आज छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव पहुंचे।
इस दौरान विधायक श्री यादव ने कन्या आश्रम में हो रहे निर्माण कार्य में विलंब की स्थिति के चलते निकट भविष्य में अध्ययन-अध्यापन कार्य में होने वाली परेशानियों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों को इस कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश श्री यादव के द्वारा जारी किए गए ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ,विधायक प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर, बागबाहरा मिडिया प्रभारी तूफान दीवान,ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री गोलू जैन, नरेन्द्र जैन,हरीशंकर यादव, राहुल श्रीवास, समीर खान,भूपेन्द्र देवांगन,लीलेश ठाकुर,दवा यादव,एल्डरमैन विष्णु महानंद,राहूल सलूजा,बड़ा खान, के साथ-साथ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।