महासमुंद : अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज.
महासमुंद पुलिस ने मृतक रोमेश कुमार पटेल पिता पुसऊ राम पटेल उम्र 22 साल सा0 मरार कसहीबाहरा थाना खल्लारी का मर्ग जांच किया.
जहा 15 जून 2021 के रात्रि के समय मृतक रोमेश कुमार पटेल हीरोहोण्डा बिना नंबर मोटर सायकल मे महासमुंद से वापस आते समय किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मानव जीवन को संकटापूर्ण उत्पन्न करते हुए मृतक रोमेश कुमार पटेल को ठोकर मार दिया जिससे मृतक के सिर एवं शरीर में चोटें आई जिसे मृत अवस्था में वाहन डायल 112 द्वारा अस्पताल लाये थे जिसको डाक्टर द्वारा जांच कर मृत घोषित कर दिया गया।
मर्ग जाँच के दौरान गवाहो व शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा सदर 304 (A) अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें