सरायपाली : पुराने रंजिश के कारण रास्ता रोककर मारपीट, मामला द... - CG Sandesh

सरायपाली : पुराने रंजिश के कारण रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सिरपुर में पुराने रंजिश के कारण रास्ता रोककर मारपीट जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

नारायण भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिरपुर में रहता है. घरेलू खेती बाड़ी के देखरेख का काम करता है. 20 जून 21 को प्रात: लगभग 8- 9 बजे अपने खेत मो0साय0 में जा रहा था उस समय उसे उसके गांव के अरूण भोई ऊर्फ राजेश पुराने रंजिश के कारण रास्ता में रोककर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार देते हुए आज तूझे जान सहित मारकर फेंक दूंगा कहकर धमकी चमकी देते हुए हाथ मुक्का से उसके सिर में एवं मुंह में मारने से उसके मुंह के दांत टूट गया है वह खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गया था उस समय उसके गांव के लीलामय पटेल ऊर्फ प्यारी आया और बीच बचाव कर छुड़वाया उसे ज्यादा चोट लगने के कारण डायल 108 को फोन करने से आयी और उपचार हेतु शास0अस्प0 सरायपाली ले गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें