पटेवा : कार के ठोकर से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज.
थाना पटेवा अंतर्गत छिन्दौली चौक NH 53 रोड में कार ने पल्सर को ठोकर मारने पर पल्सर सवार की मौत जिस पर मामला दर्ज किया गया है.
28 फरवरी 2021 के रात्रि लगभग 08/20 बजे ग्राम छिन्दौली चौक NH 53 रोड में कार क्रमांक CG 04 MR 9993 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पल्सर मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से मृतक यशवंत कुमार साहू पिता स्व. गणेश राम साहू उम्र 35 वर्ष साकिन छिन्दौली एवं चन्द्रकुमार साहू को चोट लगी थी जिसे ईलाज कराने सोहम अस्पताल लभरा महासमुंद लेकर गये थे जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर यशवंत साहू को मृत घोषित कर दिया । कार क्रमांक CG 04 MR 9993 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337, 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें