पटेवा : जमीन की बात को लेकर मारपीट, मामला दर्ज.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम जोगीडीपा में जमीन की बात को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कार्तिक नाथ जोगी ने पुलिस को बताया कि वह 23 जून 2021 को रात्रि 08/00 उसका चाचा कुंजलाल जोगी उर्फ रोंगो उसके घर के सामने आकर जमीन की बात का लेकर उसके पिताजी बिहारी नाथ जोगी के साथ वाद विवाद कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था जिसे उसके द्वारा गाली देने से मना करने पर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं लकड़ी के डण्डे से उसके सिर में मार दिया जिससे उसके सिर में चोट लगा है । घटना को चन्दा बाई जोगी, गोरख नाथ जोगी एवं आसपास के लोग देखे सुने है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें