पटेवा : घर के दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी, मामला दर्ज.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम पचरी में घर के दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
डीगम जांगड़े ग्राम पचरी भाठापारा में रहती है. खेती किसानी का काम करती है । उसका पति उसे छोड़कर अलग रहता है । वह अभी मकान बना रही है इस वर्ष रवि फसल का धान 40 कट्टा को बेच कर धान बिक्री का रकम 35,000 रूपये तथा पुराना सोना का छोटे छोटे लाकेट, एक जोड़ी चांदी का पायल, सोने का टाप्स डण्डी टुटा हुआ को अपने घर के अन्दर गोदरेज आलमारी लाकर में रखी थी तथा आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य सामान का बिल भी गोदरेज आलमारी में रखी थी । ग्राम सिंघनपुर उसका मायका है, मायके के जमीन के सम्बंध में विवाद चल रहा है, जिसके सम्बंध में वकील से मिलने 23 जून 2021 को 03/00 बजे घर का ताला लगाकर चाबी अपने पास रखकर महासमुंद गयी थी। उसके तीन बच्चे है, बड़ा लड़का अपने बुआ के यहां ग्राम बरेकेल कला एवं दोनो छोटे बच्चों को वह अपने बहन की यहां गांव पचरी में ही छोड़ दी थी । दिन में मिस्त्री लोग घर के बाहर काम कर रहे थे । बरसात होने के कारण वह अपने रिश्तेदार के यहां महासमुंद में ही रूक गयी थी ।
24 जून 2021 को सुबह करीबन 08/00 बजे महासमुंद से वापस अपने घर आई तो घर के सामने दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, दूसरे कमरे में जाकर देखी तो घर में रखे गोदरेज आलमारी नहीं था, आलमारी में रखे पुरानी इस्तमाली कपड़ा एवं अन्य सामान बिखरा पड़ा था, कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के दरवाजा का ताला तोड़कर घर अन्दर प्रवेश कर आलमारी में रखे धान बिक्री रकम 35,000 रूपया एवं सोने का छोटे छोटे लाकेट 12 नग पुरानी, एक जोड़ी चांदी का पायल पुरानी, सोने का टाप्स पुरानी डण्डी टुटा हुआ कुल कीमती करीबन 10,000 रूपये एवं आलमारी में रखे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य सामान का बिल को गोदरेज आलमारी सहित चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.