सिंघोड़ा : घर घुसकर पेटी में रखे पैसे को लेकर भागा अज्ञात, मा... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : घर घुसकर पेटी में रखे पैसे को लेकर भागा अज्ञात, मामला दर्ज.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बलेण्डा मे घर घुसकर पेटी में रखे पैसे को लेकर भागा अज्ञात जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

सनातन प्रधान ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी का काम करता है. खेती किसानी के लिए बैंक से पैसे करीबन एक सप्ताह पूर्व से 50000 रूपये घर मे लाकर अपनी पेटी मे रखा था जिसको वह घर के किसी भी सदस्य को नही बताया था 23 जून 2021 को अपने कमरे का दरवाजा नही लगाया था तथा गली का दरवाजा बंद किया था की करिबन रात्रि 11:30 बजे अज्ञात व्यक्ति उसके घर मे घुसकर घर मे रखे पेटी को लेकर भाग रहा था जिसे वह छुडाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहा सुबह जब पेटी को देखा तो पेटी नही था पेटी मे रखे पैसे भी नही था। जिसे बाद मे घर वाले को बताया है अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें