जिले की नाबालिक लड़की अचानक हुई थी गायब.. 21 महीने बाद झारखंड के बोकारो जिले में मिली...
पीड़ित लड़की के पिता ने 01/10/ 19 को थाना पेण्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री जो घर मे थी दोपहर को अचानक गायब हो गई है। आसपास एवं रिश्तेदारी में खोजबीन करने पर भी पता नही चल रहा है । कोई अज्ञात व्यक्ति संभवतः उसे भगा कर ले गया है जिसके अनुसार रिपोर्ट पर थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 298/19 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया और लगातार जिसकी पतासाजी की जा रही थी । जांच में ज्ञात हुआ कि अपहृत बालिका झारखंड के बोकारो में है। इस संबंध में विधिअनुरूप कार्यवाही करते हुए थाना पेण्ड्रा की टीम ने अपहृत बालिका को बोकारो जिला के सिंदुर पुर गांव के सुधीर बावरी से बरामद किया। प्रकरण में पीड़िता के कथन पर से धारा 366, 376 भादवि एवं 4, 6 पोक्सो एक्ट जोड़कर, नाबालिग पीड़िता को वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसके वैध सरंक्षको को सौंपते हुए आरोपी सुधीर बावरी पिता किशन बावरी उम्र 25 साल निवासी सिंदुर पुर थाना चंदन कियारी जिला बोकारो झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।