खुड़िया चौकी को यथावत रखने की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी जिल... - CG Sandesh
फोटो : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाक़ात करते सागर सिंह बैस

खुड़िया चौकी को यथावत रखने की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस मिले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से

पुलिस मुख्यालय के दिनांक 5 जून 2021 को जारी आदेश क्रमांक 2173/2021 के अनुसार लोरमी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम खुड़िया में संचालित खुड़िया चौकी को बंद कर उसके बदले रायपुर के ग्राम भैसा में नए चौकी बनाया जाने निर्देश जारी किया गया। खुड़िया चौकी यथावत रखने की मांग करते हुए मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिह बैस के द्वारा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिलकर खुड़िया चौकी को यथावत रखने की मांग किये। 

इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने बताया कि खुड़िया चौकी जो कि मध्य प्रदेश की सीमा से लगी हुई है उक्त क्षेत्र से ज्यादातर नक्सली गतिविधियों की आहत होती रहती है इसके अलावा वन क्षेत्र लकड़ी तस्करी, मवेशी तस्करी एवं अवैध शराब का मामला एवं डिंडोरी ब्लॉक में आने वाले अपराधिक गतिविधियों को नियंत्रण करने में खुड़िया चौकी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ज्ञात हो कि खुड़िया चौकी को थाने के रूप में उन्नयन हेतु जमीन भी आवंटित हो चुकी है जमीन का समतलीकरण कार्य कराया जा चुका है खुड़िया चौकी को बंद करने के आदेश को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है एवं आदेश की जानकारी मिलते ही लोग अचंभित हो रहे हैं अतः मांग करते हैं कि खुड़िया क्षेत्र में संचालित खुड़िया चौकी को यथावत रखा जाए या फिर डिंडौरी ब्लॉक के ग्राम में चौकी दिया ताकि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। 

वही खुड़िया चौकी को यथावत रखे जाने की मांग को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि खुड़िया चौकी का मामला विधानसभा में उठाया गया था जिसे लेकर उक्त निर्णय लिया गया लेकिन फिर भी आप की मांग पर विचार करते हुए यथावत रखे जाने या फिर डिंडौरी ब्लाक के किसी ग्राम में चौकी का प्रयास किया जाएगा । इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला प्रभारी सीमा वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मार्को, जाकिर हुसैन, भागवत साहू, नागेश गुप्ता, खेमसिंह बघेल, रामु निषाद, सन्तोष जायसवाल, सन्तोष कुर्रे, पुरुषोत्तम बघेल, विनोद साहू आदि उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें