बसना : 60 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त. - CG Sandesh

बसना : 60 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त.

बसना पुलिस की टीम 25 जून 2021 को वाहन चेकिंग पर रवाना होकर सिटी ग्राउंड पदमपुर रोड बसना के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी ओडिसा पदमपुर रोड की तरफ से एक सफेद रंग का बोलेरो क्रं. MP 36 BB 1862 आ रही थी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिसे रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम अनिल कुमार पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 39 साल निवासी चुडैल मुहल्ला मुस्करा थाना मुस्करा जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश एवं बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने हरिशचंद सिवारे पिता घांसीराम सिवारे जाति सिवहरे (बनिया) उम्र 57 साल निवासी नवगांव परम कालोनी थाना नवगांव जिला छतरपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला बताये.

आरोपियों से जप्त संपत्ति 1. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा नमी युक्त खाकी रंग के टेप एवं प्लास्टिक झिल्ली सहीत कुल वजनी 59 किलो 800 ग्राम , दो प्लास्टिक डिब्बा में भरा मादक पदार्थ गांजा सेम्पल 100-100 ग्राम कुल मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 60 कि0ग्रा0 किमती 600000 रुपये 2. एक सफेद रंग बोलेरो क्रं0 MP 36 BB 1862 कीमती करीबन 500000 रूपये मय आर सी बुक, 3. आरोपी हरिशचंद से एक नग सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाईल कीमती 1000 रूपये एवं नगदी रकम 500 रूपये एवं अनिल कुमार से दो नग मोबाईल कीमती 5000 रूपये एवं नगदी रकम 400 रूपये, 4. धारा 50 नार0 एक्ट, धारा 91 जाफौ का नोटिस 01-01 नग कुल जुमला किमती 110,6,900 रूपये ।

आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 20(ख), 29 नार0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें