महासमुंद : तु कौन होता है ज्ञान देने वाला कहकर बड़े भाई से मारपीट, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा में तु कौन होता है ज्ञान देने वाला कहकर बड़े भाई से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राजेन्द्र घाडगे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेमचा में रहता है. रोजी मजदूरी का काम करता है । उसकी मां सरू बाई घाडगे उसके छोटे भाई गोपालराव घाडगे के यहां रहती है काफी वृद्ध हो गयी है जो लगभग 15 दिन से बीमार थी तथा खाना पीना छोड दी सुना तो 25 जून 2021 को वह अपनी पत्नी रामेश्वरी घाडगे के साथ अपने भाई के घर मां को देखने गये थे जिनकी हालत को देखकर उसने बोला कि मां की हालत खराब है आप अपना स्वयं का डाक्टरी ईलाज कर रहे हो किसी अच्छे से डॉक्टर को शहर में ले जाकर दिखाओ बोला इसी बात पर से गोपाल राव घाडगे काफी उत्तेजित होकर अश्लील अश्लील गाली गुप्तार कर तु कौन होता है ज्ञान देने वाला कहकर आओ तो रे पकड़ो आज इसको जान से मार देते है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करना चालु कर दिया वह भागने लगा तो उसे संगीता और मनोज पकड़कर लिये और चारो ने मिलकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट किए जिससे उसे बांए आंख के उपर चोंट लगकर खुन निकला है तथा पीठ में भी चोंट लगी है उसकी पत्नी बीच बचाव करने लगी तो उसके साथ भी गाली गुप्तार धक्का मुक्की किये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.