खल्लारी : गालीगलोच मत करो कहने पर मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

खल्लारी : गालीगलोच मत करो कहने पर मारपीट, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में गालीगलोच मत करो कहने पर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

दुलवरीन ने पुलिस को बतायी कि 25 जून 2021 के लगभग 02 बजे ग्राम खम्हरिया के गोरेलाल ताण्डे व संतोष ताण्डे उसके घर के सामने आकर रोजगार गारंटी की पैसे निकालने की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहे थे। जिसे उसके द्वारा मना करने पर गोरेलाल ताण्डे एवं उसका भाई संतोष ताण्डे उसे बोले की तु कौन होती है मना करने वाली कह कर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये हैं। जिसे गांव के सुभम चन्द्राकर, प्रफुल चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर आकर बीच बचाव किये है एवं घटना को देखे व सुने है। दोनों के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने पर उसके दाहिने हाथ की कलाई चोंट आयी है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें