खल्लारी : बैंक मित्र सेन्टर में मारपीट कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में बैंक मित्र सेन्टर में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
संतोष बघेल ने पुलिस को बताया कि बैंक मित्र सेन्टर खम्हरिया में बिजनेश कार्पोरेशन के पद पर कार्य करता है. 25 जून 2021 को लगभग 11 बजे वह ग्राम डुमरपाली में था तो उसके बैंक मित्र सेन्टर खम्हरिया में काम करने वाले कमलेश महानंद ने फोन कर के बुलाया कि गांव के भोजराम निषाद आपको गाली गलौच कर रहा है तब वह भी वहां गया तो उसे देख कर मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये दाहिने कंधे में हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे उसके दाहिने कंधे में चोंट लगी है। तब वह गांव वालों को बताया की उसके बैंक मित्र सेन्टर में आकर भोजराम निषाद गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तब गोरेलाल ताण्डे भी सेन्टर पास आया और भोजराम निषाद को मारपीट क्यों कर रहे को कहकर समझाने लगा। तो गोरेलाल ताण्डे को भोजराम निषाद ने उसे समझाने आये हो कहते हुये उसको भी मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगा और उसको भी हाथ मुक्का से मारने लगा। हाथ मुक्का से मारने से गोरेलाल ताण्डे के बाये हाथ के कलाई के पास चोंट लगा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.