छतीसगढ़ के इस युवक को पहले सांप ने डसा और फिर बदला लेने के ल... - CG Sandesh

छतीसगढ़ के इस युवक को पहले सांप ने डसा और फिर बदला लेने के लिए युवक ने सांप को जिदा चबा लिया फिर जो हुआ..

किसी सांप को देखते ही हमारे पसीने छूट जाते है और अगर यदि कोई सांप काट लें तो यमराज के पास पहुंचने में समय नहीं लगता है। छतीसगढ़ से एक अनोखा चौकाने  वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को सांप ने डस लिया। और बदला लेने के लिए उस युवक ने सांप के फिर से डस लिया। यानी कि जब सांप ने उस युवक को डसा तो बदले में युवक ने सांप को जिंदा चबा लिया। मामला छतीसगढ़ के रायगढ़ का बताया जा रहा है।

युवक का नाम सन्नी देओल बताया जा रहा है। सन्नी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र रायगढ़ का रहने वाला है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनांचल क्षेत्र के ओंगना गांव में एक सांप ने सन्नी देओल नाम के युवक को डस लिया। युवक अपने घर की सफाई कर रहा था। इस दौरान जहरीला सांप करैत घर में मिला। सन्नी उस सांप को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान सांप को गुस्सा आ गया और सांप ने युवक को डस लिया। लेकिन इतना ही नहीं। युवक भी कम नहीं निकला। सांप को तगड़ी टक्कर दी है। युवक ने बदला लेने के चक्कर में उस सांप को जिंदा ही चबा गया। कुछ देर बाद सन्नी की तबीयत बिगड़ी और तुरंत उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय तक उसका इलाज करने के बाद डॉक्टर्स ने उसको खतरे से बाहर बता दिया।

अंधविश्वास के चलते हुआ

सांप का नाम सुनते ही छोटे से लेकर बड़ों के पसीने छूट जाते है।कोई जहरीला सांप हो ते और भी ज्यादा खतरनाक है। सन्नी ने जिस सांप को जिंदा चबाया था उसका प्रजाति करैत बताई जा रही है। करैत सांप को अधिक जहरीला माना जाता है। अमूमन इसके काटने से किस्मत वाले ही बचते है मगर ओंगना गांव के सन्नी देओल  नामक युवक को जब करैत सांप ने डसा तो उसे खुद काटकर खा लिया। ग्रामीण अंचलों में एक अंधविश्वास है कि यदि कोई जीव काटे तो उसे तुरंत काट देने से जहर का असर नहीं होता। संभवत इस मामले में भी युवक ने ऐसा कुछ किया। इसी अंधविश्वास चलते सन्नी की जिंदगी चली जाती लेकिन फिलहाल उसकी जान खतरे से बाहर है। गांवों में आज भी इसी प्रकार के अंधविश्वास कायम है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें