बसना : 07 लीटर महुआ शराब शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : 07 लीटर महुआ शराब शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 26 जून 2021 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी नवीन भोई पिता स्व्0 कचरी भोई उम्र 28 वर्ष निवासी बरगांव थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन अंदर भरा हुआ करीबन 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह थाना बसना चौकी भंवरपुर पुलिस को 26 जून 2021 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी श्यामसुंदर उर्फ शत्रुघन डडसेना पिता महेश्वर डडसेना उम्र 58 साल निवासी साकिन दुरूगपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में करीब 03 लीटर 500 एमएल भरी हुई हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 700/- रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें