बसना : हमारे धान के बोरी को क्यों उठाया बोलकर मारपीट, मामला ... - CG Sandesh

बसना : हमारे धान के बोरी को क्यों उठाया बोलकर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम पंडकीपाली में हमारे धान के बोरी को क्यों उठाया बोलकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रमुला पटेल ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम पंडकीपाली में रहती है. 25 जून 21 को 08.30 उसके द्वारा घर के सामने उसके बंटवारे वाले जमीन में जगदीश पटेल के द्वारा धान के बोरी रखा गया था जिसको उसके द्वारा एक बोरी धान के बोरी को उसके जमीन के बंटवारे से उनके जमीन के बंटवारे में रख दिया गया तो जगदीश पटेल, दीपक पटेल ,बिसीया पटेल के द्वारा हमारे धान के बोरी को क्यों उठाया बोलकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बिसीया पटेल हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं दीपक पटेल चप्पल से एवं जगदीश पास रखे लाठी से उसके सिर को मार कर चोट पहुचाया। जिससे उसके सिर व हाथ पैर में चोट लगा है, लडाई झगडा को उसकी बेटी सुमित्रा पटेल देखे सुने है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें