बागबाहरा : शादी कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक ने मारी ठोकर,  ए... - CG Sandesh

बागबाहरा : शादी कार्यक्रम से लौटते समय ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत, 4 घायल

थाना बागबाहरा अंतर्गत रेल्वे स्टेशन चौके के पास शादी कार्यक्रम से लोट रहे ट्रक ने बोलोरो वाहन को पीछे से ठोकर मारी, एक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

फगवाराम ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ग्राम नरतोरी थाना बागबाहरा का रहने वाला है शिक्षा विभाग से रिटायर कर्मचारी है. 26 जून 2021 के 12/00 बजे बोलेरो क्रमांक CG 07AP 3786 में उसके रिश्तेदार तिजई बाई, चम्पी बाई, ईश्वर कुमार, बिन्दा बाई ,शान बाई, श्रीमति हेमलता के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम अमलोर थाना छूरा गये थे.

बोलोरो वाहन को चालक अशोक साहू चला रहा था, वे सभी शादी कार्यक्रम निपटा कर 27 जून 2021 के रात्रि करीबन 01/00 बजे वापस घर आने बोलोरो वाहन से निकले थे रात्रि करीबन 03/00 बजे के आसपास बागबाहरा रेल्वे स्टेशन चौके के पास पीछे तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक MH 40 BL 1771 के चालक द्वारा अपने ट्रक को तेजी एवं लारपवाही पूर्वक चला कर बोलोरो वाहन क्रमांक CG 07AP 3786 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सी डेंट कर दिया जिससे बोलोरो वाहन में सवार‍ तिजई बाई, चम्पी बाई, ईश्वर कुमार, बिन्दा बाई, सान बाई एवं उसे चोट लगी है घायलों को उपस्थित लोगों की मदद से CHC बागबाहरा लेकर गये डाक्टर द्वारा तिजई बाई पति रतनू राम बरिहा उम्र 45 साल साकिन दादरगांव को मृत घोषित किया एवं चम्पी बाई , ईश्वर साहू, बिन्दा बाई, सान कुमार, को चोट लगी है एवं उसके दायां पैर की पिन्डली में चोट लगा है मौके पर आरोपी चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप पाटील पिता सुरेश पाटील उम्र 28 साल साकिन बातगांव जिला छिंदवाडा म0प्र0 का रहने वाला बताया.

बताया गया कि चालक दिलीप पाटिल द्वारा ही अपने ट्रक क्रमांक MH 40 BL 1771 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से बोलोरो को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से ही मृतिका को आई चोट से ही मृत्यु हुयी है एवं उसके बोंलेरो वाहन क्रमांक CG 07AP 3786 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC   पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें