सरायपाली : जमीन को अपने नाम से दर्ज करा लिये हो कहकर दो पक्ष... - CG Sandesh

सरायपाली : जमीन को अपने नाम से दर्ज करा लिये हो कहकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम ढूटीकोना में जमीन को अपने नाम से दर्ज करा लिये हो कहकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

हीराधर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम ढूटीकोना में रहता है. कृषि कार्य करता हूं कि आज 26 जून 21 के करीबन दोपहर 3 बजे वह और उसके पिताजी रामलाल साहू दोनों उसके चाचा दादूलाल साहू के घर जाकर उनको बाहर में बुलाकर उसके पिताजी जमीन के मामले को लेकर क्यों विवाद कर रहे हो बोले तो दादूलाल ने कहा कि तुम लोग हमारे जमीन को अपने नाम कर लिये हो तो उसके पिताजी बोला कि उन लोग अपना नाम में नहीं कराये हैं तुम लोग क्यों झगड़ा कर रहे हो कहने पर दादूलाल और उसका रिश्तेदार ओमप्रकाश दोनों गुस्से में आकर मां बहन की गाली किये एवं दादूलाल ने उसे डंडा से मारा है एवं जान सहित मारने की भी धमकी दिये हैं। जिससे उसके गला हाथ पैर में चोट लगी है। घटना को आसपास के लोग देखे हैं.

जबकि दादूलाल साहू ने बताया कि 26 जून 21 के करीबन दोपहर 3 बजे वह और उसकी पत्नी दशोदा बाई घर के बाहर खड़े थे कि उसी समय उसके बड़े भाई रामलाल साहू एवं भतीजा हीराधर पिता रामलाल साहू दोनों आये हीराधर डंडा पकड़ा था आकर हमारे जमीन को अपने नाम से दर्ज करा लिये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच किये एवं हीराधर उसे डंडा से मारा है एवं वे लोग जान सहित मारने की भी धमकी दिये हैं। घटना को गांव के कचराबाई एवं ओमप्रकाश देखे हैं.

दोनों मामलो में पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें