news-details

पिथौरा के ग्राम लहरौद में सार्वजनिक मंच पर सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री तथा मन की बात कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के प्रभारी शंकर अग्रवाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ,किसानों एवं ग्रामीण जनो के साथ मन की बात का संवाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा मंडल पिथौरा के ग्राम लहरौद में मुख्य चौक के सार्वजनिक मंच में सामने लाइव सुना।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी शंकर अग्रवाल,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,भाजपा ज़िला मंत्री किरण अग्रवाल,रैदास गोयल,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मन की बात कार्यक्रम मंडल प्रभारी विक्की सलुजा,महिला मोर्चा ज़िला कोषाध्यक्ष क्षमा गोयल उपस्थित थे।

लाइव कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर अग्रवाल ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को आज हम सबने सुना।जहाँ एक और वैसविक महामारी करोना ने देश को रोक सा दिया था,जिसके कारण लाक्डाउन भी लगा। विश्व भर में ये उम्मीद लगाई जा रही थी की चूँकि भारत देश की जनसंख्या बहुत ज़्यादा है तो भारत में ये महामारी विकराल रूप ले लेगा,परंतु हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने अपने सशक्त नेतृत्व का परिचय देते हुए, बड़ी ही सूझबुझ से इस महामारी को अत्यधिक फैलने से रोक लिया।

सभी वर्गों की चिंता करते हुए उन्होंने विभिन पैकिज दिया। किसानो ,व्यापारियों , महिलाओं एवं अन्य वर्गों की चिंता करते हुए सबके लिए कारोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण की व्यवस्था करके अपने आपको परम सेवक शिद्ध किया।

श्री अग्रवाल ने आगे ग्रामीण जनो से आग्रह करते हुए कहा की यह मन की बात कार्यक्रम महीने के आख़री रविवार को हमेशा होता है हम सब को इस कार्यक्रम में आवश्य रूप से सुनना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस मन की बात कार्यक्रम को सुनने से हमें एक नई ऊर्जा मिलती है उनके द्वारा बताई गए

समसामिक विषयों पर भी जानकारी प्राप्त होती है जिसे हमें सुनकर अवगत होने का मौक़ा मिलता है।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेन्द्र दीवान,गोदावरी दीवान,नारायण देवांगन,पंकज दीवान,राजा खनुजा,संजय सिंह,दुर्गेश सिन्हा,राजा शुक्ला,कौशल देवांगन,कार्तिक निषाद,प्रतीक बोस,सचिन चौहान,रवि वासुदेव,योगेश यादव,राहुल सोना सहित अन्य लोग उपस्तिथ थे।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम " मन की बात " की जिम्मेदारी भाजपा पिथौरा मंडल द्वारा भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सलूजा को सौंपी गई उन्होंनेकार्यविभाजन करते हुए सभी बूथों पर कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी मण्डल के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को दी।

इसी तरह कार्यक्रम की जिम्मेदारी में क्रमशः भाजपा महामंत्री अजय खरे आज ग्राम छिबर्रा में ग्राम पंचायत छिबर्रा रोजगार गारंटी योजना में कार्यरतश्रमिकों को के मध्य रेडियो रखकर सुना गया इस दौरान सरपंच नारायण पटेल,गयाराम धीवर, काशीराम धीवर, संतराम सिन्हा, लोकनाथ सिन्हा, केशव पटेल धीरेन्द्र नायक युवा मोर्चा महिला मोर्चा की बहने गायत्री यादव, रेखा साहू,चैतीबाई धीवर, नंदिनी साहू,लता देवी अग्रवाल, मीना सिन्हा, संतोषी सिन्हा, पार्वती धीवर, राधा बाई ठाकुर, सत बाई यादव,अमिता दीवान,जमुना दिवान ,देवकी दीवान, हीरा बाई पटेल सहित ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

लाखागढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता शशि डड़सेना जी,प्रियरंजन कोसरिया जिलाध्यक्ष अजजा भाजपा,पंचराम मटियारा सुखीपाली में प्रेमशंकर प्रधान,शिवचरण नायक,,विनोद बारीक,गोविंद पटेल,गोपालपुर में सुरेन्द्र साहू,मनहरण यादव,थाबिर साहू,तिलक यादव,घनश्याम यादव,टिकेश प्रधान,परशु प्रधान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे,टेका में दुलीकेशन साहू,कीर्ति निषाद,नवीन साहू,वृदावती बाई, संकुन्तला बरिहा, रमा सोनी,रविशंकर,पद्मलोचन प्रधान,पिथौरा वार्ड नं 09 में डॉ संतोष डड़सेना,अंशु सिन्हा वार्ड क्रमांक 08 में वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नु लाल ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें