कोमाखान : खेत का मेड़ को काटे हो पूछने पर मारपीट, मामला दर्ज.
थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम सराईपाली में खेत का मेड़ को काटे हो पूछने पर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सोन कुंवर गायकवाड़ ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम सराईपाली में रहती है. अपने खलिया खार के खेत में करीब 04 दिन पहले धान का थरहा डाली थी. 26 जून 2021 के दोपहर करीबन 11:00 बजे वह अकेले अपने खेत को देखने गई थी, देखी कि उसके खेत के मेड़ को कोई काट दिया था तब वह वहां काम करने वाले भूखन और हेत राम से पूछी कि कौन मेरे खेत के मेड़ को काट दिया है तब भूखन और हेत राम उसे मां बहन की बूरी बूरी गालियां देकर बोलने लगे कि तुम हम लोगो को खेत का मेड़ काटे हो क्यों बोल रहे हो ज्यादा होसियार बनती है कहकर दोनो आकर उसे हाथ मुक्का से मारने लगे तब वह जोर जोर से बचाओं बचाओं चिल्लाई तब वहां अपने खेत में काम कर रहे भगत पाड़े आकर बीच बचाव कर झगडा को छुडवाया है इन लोगो के मारने से उसे पीठ एवं कमर में चोंटे आई है जाते जाते ये लोग बोले कि आज तू बच गई नही तो जान से खत्म कर देते.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.