पटेवा : मोटर सायकल ट्रेलर वाहन के पीछे टकरा जाने पर चालक की ... - CG Sandesh

पटेवा : मोटर सायकल ट्रेलर वाहन के पीछे टकरा जाने पर चालक की मौत, मामला दर्ज.

थाना पटेवा अंतर्गत राजस्थानी ढाबा के सामने मोटर सायकल ट्रेलर वाहन के पीछे टकरा जाने पर चालक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सेतकुमार नागवंशी ने पुलिस को बताया कि 26 जम 2021 को वह यशवंत बरिहा पिता कलीराम बरिहा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ढेबी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार के साथ मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GR 2630 से अपने निजी काम से झलप होते पटेवा आ रहे थे, मोटर सायकल को यशवंत बरिहा चला रहा था, वह उसके पीछे बैठा था कि NH 53 रोड में राजस्थानी ढाबा के सामने तोरला पड़ाव दोपहर 04/00 बजे के आसपास पहुंचे थे, उनके सामने एक वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 04 MB 0701 चल रहा था, वाहन का चालक अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर अचानक ब्रेक मारकर खड़ा कर दिया, जिससे उनकी मोटर सायकल ट्रेलर के पीछे टकरा गया और वे दोनों मोटर सायकल सहित रोड में गिर गये । एक्सीडेन्ट होने से उसे दोनों हाथ और पैर में चोट लगी थी तथा यशवंत बरिहा के चेहरा, सिर तथा शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोट लगा था, जिससे घटनास्थल पर यशवंत बरिहा का मौत हो गया तथा हमारा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया । घटना को उस समय वहां पर उपस्थित दुकान वाले देखे है । उक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 04 MB 0701 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर अचानक ब्रेक मारने से घटना घटित हुई है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें