तेंदुकोना : बोर पंप एवं सोलर प्लेट चोरी, मामला दर्ज.
थाना तेंदुकोना अंतर्गत ग्राम खेड़ीगांव में बोर पंप एवं सोलर प्लेट चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
मोहन दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खेड़ीगांव में रहता है. वर्ष 2018 में उसके दादा सुमेर सिंह दीवान ने अपने नाम से सौर सुजल योजना अंतर्गत कोस्मों प्रोडक्ट से इकोजोन प्लेट क्रेडा विभाग से वर्ष 2018 में सोर्राखार भुरकोनी मोंहदा रोड के बीच में अपने निजी जमीन में बोर खोदवाकर लगवाया था जिसका देखरेख वह कर रहा था। 22 जून 2021 सुबह करीब 07 बजे वह अपने जमीन में थरहा लगाने हेतु बोर चालू करने वहां गया तो जाकर देखा कि उसके सोलर प्लेट स्डेण्ड जमीन पर गिरा हुआ था और उसका नग 08 नग सोलर प्लेट इकोजोन कंपनी का एवं उसका स्टार्टर मिटर खराब वाला तथा शक्ति कंपनी का स्टार्टर चालू वाला किमती करीब 10,000/- को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया था.
उसके पूर्व 21 जून 2021 को शाम मे 06 बजे वह अपना सोलर प्लेट देखा था घटना के संबंध में गांव के प्रतीक पटवा को फोन कर बुलाया बताया था गांव में जाकर अपने परिवार वालों को घटना के संबंध में बताया तो उसके रिश्तेदार देवानंद दीवान ने उसे बताया कि चमर डिपरा खार में इसके खेत में लगे बोर को भी 21 जून 2021 के दरम्यानी रात में किसी अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर चोरी कर लिया है जिसका मोना कंपनी का 3.5 इंच वाला बोर एवं 150 फीट केबल कीमती करीबन 15,000/- रूपये का था घटना के पूर्व बोर पंप को फीट करने गुलाब साहू, रतन यादव, एवं हेमसिंह दीवान गये थे बताया उन दोनों के बोर पंप एवं सोलर प्लेट को किसी अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर एक साथ चोरी किया है।
प्रार्थी के लिखित आवेदन पर अपराध धारा 379 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.