तेंदुकोना : जमीन संबंधी विवाद को लेकर गाली गलौच कर जान से मा... - CG Sandesh

तेंदुकोना : जमीन संबंधी विवाद को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने के धमकी, मामला दर्ज.

थाना तेंदुकोना अंतर्गत ग्राम चौकबेड़ा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने के धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

दुरपती जगत ने पुलिस को बतायी वह ग्राम चौकबेड़ा की निवासी है. उसका चाचा ससूर का लड़का रवि लाल जगत से उसका जमीन संबंधी विवाद चल रहा था जिसके संबंध में गांव बुजुर्गों एवं समाज के सियानों घर का आधा-आधा बटवारा किया था जो उसका देवर रवि लाल जगत बटवारा को नहीं मानकर उसके हिस्से को घर बाड़ी को कब्जा किया है। 16 जून 2021 को वह एवं उसका पति मेघराज जगत उसका घर बाड़ी दे दो कहकर रवि लाल को बोले तो उसे एवं उसके पति को साले लोग कहकर तुम लोग लावारिस हो तुम्हे कुछ नहीं मिलेगा जान से मारने की धमकी दिया जिसके बारे में समाज को बुलाकर एवं गांव वालों मिटिंग कराने पर बात नहीं मानता है।

इसी बात को लेकर 22 जून 2021 के शाम 5 बजे गांव के गुरूदेव महेश्वरी तथा बालाराम टंडन को सलाह लेने के लिए उसके पति मेघराज जगत उसे घर बुलाया था जिन्हें देखकर उसका देवर रवि लाल बोला तुम लोग फिर मिटिंग बुलाने वाले हो तुम लोग बोलने से समझ नहीं आता घर से बाहर निकलो जान से खत्म कर दूंगा कहकर बोलने लगा। जिसे गुरूदेव महेश्वरी, बालाराम टंडन सुना है। डर के कारण वह एवं उसका पति मेघराज जगत घर से निकल नहीं पा रहे थे प्रार्थीयां के लिखित आवेदन पत्र अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें