बसना : 11 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : 11 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस को 27 जून 2021 को मुखबिर से सूचना पर ग्राम भठोरी में अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी छत्तरसाय पिता गोकुल साय उम्र 57 साल निवासी भठोरी थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक 10 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में करीबन 08 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 1600 रू जप्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह पुलिस की टीम मुखबिर के सूचना पर ग्राम पर्रापाट में अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी दुकालु उर्फ कुसवा निषाद पिता भगवानो निषाद उम्र 45 साल साकिन बडेटेमरी थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 600 रू जप्ती कर अपराध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें