बसना : रिवर्स करते समय ट्रक ने मोटर सायकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत संतोषी राईस मिल के पास रिवर्स करते समय ट्रक ने मोटर सायकल को ठोकर मारी जिस पर मामला दर्ज किया गया है.
जयसिंग नायक ने पुलिस को बताया कि 01 जून 2021 को उसका लडका शिवनाथ नायक घर के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GM 3593 बजाज प्लेटिना से रात्रि 08.30 बजे से 09.00 बजे के मध्य भालूपतेरा से गेर्राभांठा जाने निकला था कि बसना के विक्की छाबडा ने मोबाईल से उसे सूचना दिया तुम्हारे लडके का एक्सीडेंट संतोषी राईस मिल के पास हो गया है जल्दी आओ कहने पर वह गांव के सोहनलाल, सहदेव, महादेव,आत्माराम, श्यामलाल, प्यारेलाल, महेशराम, हरि, शिव के साथ घटना स्थल के पास जाकर देखा तो उसका लडका बेहोश पडा था वहां पर उपस्थित लोंगों ने एवं विक्की छाबडा ने बताया कि संतोषी राईस मिल के ट्रक क्रमांक CG 04 MA 6688 के चालक द्वारा संतोषी राईस मिल के धर्मकांटा में ट्रक वजन कर रिवर्स तेजगति से एवं लापरवाहीपूर्वक रिवर्स करके उसके पुत्र के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे उसके पुत्र के सिर, सिना तथा हाथ पैर में चोंट खरोंच आई है जिसे रात्रि में सीएचसी बसना अस्पताल उपचार हेतु लेकर गये डाक्टर द्वारा उचित उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया जहा उसके बेटे का उपचार चल रहा है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.