बसना : हमारे जमीन में तुम लोग क्यों धान बो रहे हो कहकर मारपी... - CG Sandesh

बसना : हमारे जमीन में तुम लोग क्यों धान बो रहे हो कहकर मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम चिपरीकोना में हमारे जमीन में तुम लोग क्यों धान बो रहे हो कहकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

तुलसी सिदार ने पुलिस को बतायी कि वह 26 जून 21 को उसके ननद सरस्वती मांझी ग्राम कुडेकेल थाना बसना के साथ करीबन 2:30 बजे अपने बंटवारे के खेत में धान बोने के लिए गए थे खेत में धान बो रहे थे तभी करीबन 3:00 बजे उसके जेठ बहु ललिता सिदार गिरजा सिदार एवं हरि ओम सिदार बोले कि हमारे जमीन में तुम लोग क्यों धान बो रहे हो कह कर उसे एवं उसके ननंद सरस्वती, मां जी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे उसके जेठ बहु ललिता सिदार गिरजा सिदार हाथ मुक्का से एवं हरिओम सिदार उसके को चप्पल से मारपीट किया मारपीट करने से उसे कमर में दाहिना पैर गला में चोट लगा है लड़ाई झगड़ा को उसके ननद सरस्वती माझी पेरम सिदार छुडाए, देखे सुने हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें