महासमुन्द : पहले हुई थी लव मैरीज, फिर जंगल में बंधक बनाकर मा... - CG Sandesh
सांकेतिक चित्र

महासमुन्द : पहले हुई थी लव मैरीज, फिर जंगल में बंधक बनाकर मारने लगा पति, मौका देखकर भागते हुए बचाई जान.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम दलदली रोड के जंगल मे एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को बंधक बनाकर रखने एवं मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थीया दुर्गेश्वरी ठाकुर ने 6 वर्ष पूर्व लव मैरीज शादी की, जिसके बाद उसके दो बच्चे है, बड़ा लडका 5 साल व छोटा लडका 2 साल का है. लेकिन दुर्गेश्वरी का पति हमेशा शराब के नशे मे लड़ाई-झगड़ा करता था. जिससे दुर्गेश्वरी तंग आकर अपने बच्चों को लेकर अपने मां भुनेश्वरी सोनी नयापारा वार्ड 8 मे रहने लगी. 

लेकिन यह बात दुर्गेश्वरी के पति सूरज ठाकुर को अच्छी नहीं लगी, और वह 23 जून 2021 के सुबह करीब 4.00 बजे दुर्गेश्वरी की माँ के घर मे उसे चलो तुमको ले जाने आया हूं, कहने लगा और दुर्गेश्वरी के मना करने पर भी उसे जबरदस्ती पकड़ कर दलदली रोड के जंगल मे ले जाकर उसे हाथ को बांध कर मारपीट करने लगा. 

दुर्गेश्वरी का पति मारपीट करते समय कहता कि तुम मेरे साथ रहो इधर उधर भागोगे तो तुमको व तुम्हारे परिवार को जान से मार दुंगा. इसके बाद 26 जून 21 को करीबन 10 बजे सूरज अपने घर के पास लाया और अपने घर के पास एक खण्डर में उसे बंधक बनाकर रखा था. जहाँ से दुर्गेश्वरी मौका देखकर भागकर अपने मां के घर आयी और घटना की बात अपनी मां को बतायी.

इसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 323-IPC, 343-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें